30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच सुबह से छाए बादल,रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में अंधड़ के साथ बूंदाबांदी के आसार; तापमान में 2-3 डिग्री होगी बढ़ोतरी

HomeRaipurछत्तीसगढ़ में मतदान के बीच सुबह से छाए बादल,रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में अंधड़ के...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में आज तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी । वहीं, कई जिलों में अंधड़ और गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। इससे तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी चल रही है।

सोमवार को सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया । वहीं, सबसे कम न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री अंबिकापुर में रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज दिन का पारा 40 डिग्री के करीब रहेगा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं।

सिस्टम मौजूद इसलिए अंधड़ और बिजली गिरेगी

मौसम विभाग के अनुसार, एक सिस्टम दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाके में स्थित है। इसके आलावा दक्षिण झारखंड के ऊपर पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक सिस्टम फैला हुआ है। साथ ही पूर्वी विदर्भ से कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक चक्रवाती सिस्टम बना है। जिसकी वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि इसका असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। इस वजह से बारिश होने के बाद भी तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी।

इन जिलों में होगी बूंदाबांदी

आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं। इनमें रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिले में गरज-चमक, अंधड़ के साथ हल्की बारिश होगी।

शहरों का अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर43 डिग्री30.5 डिग्री
रायपुर (माना)42.2 डिग्री30.8 डिग्री
बिलासपुर43.2 डिग्री28 डिग्री
अंबिकापुर41.2 डिग्री20.6 डिग्री
पेंड्रा41.8 डिग्री29.2 डिग्री
दुर्ग42.4 डिग्री28.6 डिग्री
राजनांदगांव42.8 डिग्री28.5 डिग्री
जगदलपुर40.5 डिग्री27.7 डिग्री

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...