31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में एक युवक को किया गया गिरफ्तार,दिल्ली NCRB की शिकायत पर बस्तर पुलिस ने की कार्रवाई, 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया…

HomeChhattisgarhचाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में एक युवक को किया गया गिरफ्तार,दिल्ली NCRB की...

Date:

जगदलपुर :

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक मामला सामने आया है। बस्तर पुलिस ने जगदलपुर के आड़ावल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली NCRB से चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी वीडियो अपलोड करने के संबंध में शिकायत हुई थी। NCRB ने इसकी जांच के लिए बोधघाट थाना से शिकायत की थी, जिसके बाद SP शलभ सिन्हा के निर्देश पर बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम को मामले की जांच करने निर्देश दिए गए।

2 मोबाइल फोन बरामद

जांच में आड़ावल निवासी संभव घंटेला की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद आरोपी संभव घंटेला को पकड़ने के लिए पुलिस को आड़ावल भेजा गया। जहां उसे उसके घर से पकड़ा गया। इसके पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि, आरोपी को पॉक्सो की धारा 14, 15 एवं आई. टी. एक्ट की धारा 67.B के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...