28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

स्कूटी सवार युवक पर लाठी से हमला,बिलासपुर में बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते दौड़ा-दौड़ाकर मारा; भागकर बचाई जान…

HomeChhattisgarhस्कूटी सवार युवक पर लाठी से हमला,बिलासपुर में बदमाश ने पुरानी रंजिश...

Date:

बिलासपुर :

बिलासपुर में रविवार देर रात एक आदतन बदमाश ने स्कूटी सवार युवक पर लाठी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी लाठी लेकर आ गया और युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगा। इस घटना का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें युवक पिटाई के डर से जान बचाकर भागते दिख रहा है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित श्रीकांत वर्मा मार्ग की है।

जानकारी के अनुसार अंकुर सिंह और बदमाश श्रेयांश सिंह उर्फ कंडा के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके चलते श्रेयांश मौके की तलाश में था। रविवार रात करीब 11 बजे अंकुर सिंह किसी काम से श्रीकांत वर्मा मार्ग तरफ गया था। तभी उसे श्रेयांस ने देख लिया। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था।

पहले तो उसने अंकुर को रोककर उससे गाली-गलौज करने लगा। फिर लाठी लेकर आ गया और अंकुर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हालांकि, अंकुर ने इस घटना की नहीं की है। लिहाजा, पुलिस सरेराह हुई मारपीट की इस घटना से अनजान है।

हत्या के प्रयास केस में जेल से छूटा है बदमाश

बताया जा रहा है कि श्रेयांस सिंह आदतन नशेड़ी और निगरानी बदमाश है। कुछ समय पहले ही उसने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। इसके बाद उसने पुरानी रंजिश के चलते अंकुर सिंह पर हमला कर दिया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...