20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

गैस-सिलेंडर में आग लगने से झुलसे मां और 2 बच्चे,भिलाई में दूध गर्म करने के वक्त हुआ हादसा, लीकेज से जला हाथ,पैर और चेहरा अस्पताल में इलाज जारी..

HomeChhattisgarhगैस-सिलेंडर में आग लगने से झुलसे मां और 2 बच्चे,भिलाई में दूध...

Date:

भिलाई :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिसमें मां और 2 बच्चे झुलस गए। पड़ोसियों ने महिला और बच्चों को आग से बचाया। उन्हें उपचार कि लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मोती चौक के पास आशा नायक रविवार की रात अपने घर में बच्चों के लिए दूध गर्म कर रही थी। गैस जलाने से पहले उसने ध्यान नहीं दिया कि सिलेंडर में लीकेज की समस्या है। उसने जैसे ही गैस ऑन की और दूध गर्म करने के लिए रखा आग पूरे सिलेंडर में फैल गई।

बताया जा रहा है कि महिला खुद को बचाती उससे पहले आग उसके दुपट्टे में लग गई। वहीं पर दोनों बच्चे भी खेल रहे थे। महिला ने मदद की गुहार लगाई। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचते और महिला को बचाते आग उसके कपड़ों में लग गई थी। इससे उसका चेहरा, हाथ, पैर बुरी तरह झुलस गया। सुपेला अस्पताल में इलाज के बाद दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बच्चों के हाथ पैर भी जले

आग फैल जाने से महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की वजह से भाग नहीं पाई। खेल रहे बच्चे भी आग की लपट की चपेट में आ गए। इससे उनके हाथ और पैर झुलस गए हैं। पड़ोसियों ने महिला की आग बुझाने के बाद सिलेंडर से रेगुलेटर को बंद कर आग पर काबू पाया। इसके बाद एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...