तेज रफ्तार में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग घायल,भिलाई में बुजुर्ग का टूटा पैर और महिलाओं को आई चोट, लोगों ने ड्राइवर को पीटा…

HomeCHHATTISGARHतेज रफ्तार में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग घायल,भिलाई...

Date:

भिलाई :

दुर्ग जिले के कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार में सामने जा रहे एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा में सवार तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग को चोटें आई है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक रविवार रात 3 महिलाओं को लेकर कुम्हारी से भिलाई की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक कार CG 08 AS3921 का चालक तेज रफ्तार में आया और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे रिक्शा उछलकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग का पैर टूट गया है, तो वहीं तीनों महिलाओं को काफी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से बुजुर्ग रायपुर रेफर किया गया है।

शराब के नशे में था कार चालक

पुलिस ने कार चालक लोमन नेताम (26 साल) गंडई निवासी को गिरफ्तार कर उसका एल्कोहल टेस्ट किया तो पता चला कि उसने जमकर शराब पी हुई थी। कार चालक राजनांदगांव का रहवासी बताया जा रहा है। कुम्हारी पुलिस घायलों के परिजनों का इंतजार कर रही है कि वो FIR कराने पहुंचे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाए।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...