25.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर में चलती कार में लगी भीषण आग,शादी से लौट रहा था परिवार; आधे घंटे में जलकर हुई खाक…

HomeRaipurरायपुर में चलती कार में लगी भीषण आग,शादी से लौट रहा था...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के रायपुर के लाखे नगर ढाल में शुक्रवार की रात एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख सभी लोग नीचे उतर गए। जिससे वो बाल-बाल बच गए। कुछ मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, रायपुर निवासी साहू फैमिली के दो लोग कार में सवार थे। वे शादी समारोह से लौट रहे थे। कार जैसे ही लाखे नगर चौक से आगे सुंदर नगर की ओर बढ़ी, तभी अचानक कार की बोनट से धुआं उठने लगा। कार चला रहे युवक ने तुरंत गाड़ी को साइड किया। फिर वे लोग तेजी से बाहर की ओर भागे।

पूरी तरह जलने के बाद बुझी आग

देखते ही देखते कार से आग की तेज लपटें उठने लगी। इसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया। कार पूरी तरह से जल चुकी है, सिर्फ लोहे का ढांचा बचा हुआ है। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

ड पर लगा जाम

यह हादसा शहर के भीड़-भाड़ वाले लाखे नगर चौक में हुआ। जब कार में आग पकड़ी, तो वहां से गुजर रहे लोग जलती कार को देखने के लिए रुक गए। इस दौरान सड़क में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। जिसे पुलिस ने कुछ देर तक मशक्कत करने के बाद क्लियर करवाया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...