26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अमृतकाल में प्रधान मंत्री के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाना है: केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर |

HomeChhattisgarhअमृतकाल में प्रधान मंत्री के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्‍ट्र...

Date:

भारत में आज 90 हजार र्स्‍टाटअप और 108 यूनीकार्न

एन.वाई.के. द्वारा युवा संवाद इंडिया@2047 का आयोजन

अमृतकाल में प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाना है । यह बात केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में 25 फरवरी, 2023 (शनिवार) को आयोजित युवा संवाद तथा Y20 कार्यक्रम में कही । इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन बाई, पद्मश्री अजय मंडवी, रायपुर के सांसद, सुनील सोनी और विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे । युवा संवाद को संबोधित करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा स्‍वाधीनता दिवस के अवसर पर दिए गए पांच-प्रण का स्‍मरण कराते हुए कहा कि अगले 25 साल में हमें भारत को विकसित करना है, गुलामी की हर सोच से मुक्त होना है, अपने विरासत पर गर्व करना है, देश में एकता और एकजुटता को सुदृढ करना है और हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना है ।

इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि युवा शकित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है । दुनिया आज हमारी ओर देख रही है । उन्‍होंने बताया आज भारत में 90 हजार र्स्‍टाटअप और 108 यूनीकार्न काम कर रहे हैं। आज भारत दुनिया की तीसरी आर्टटअप इको-सिस्‍टम है । एक-एक यूनीकार्न कंपनी की वैल्‍यूशन 8 हजार करोड़ रूपए से ज्‍यादा है । यह सब पिछले आठ सालों में हमारे युवाओं ने किया है जो दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनी नहीं कर पायी, यही हमारे युवाओं की शक्ति है ।
उन्‍होंने कहा कि जब दुनिया में कोविड जैसी महामारी आई तो विदेशी विद्वानों ने कहा भारत में लाखों लोग इस बीमार से ग्रसित होकर मारे जाएंगे । लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और हमारे वैज्ञानिकों की तत्‍परता से दो स्‍वदेश वैक्‍सीन विकसित कर देश ने 220 करोड़ डोज़ आम जनता को लगाकर इस आपदा से मुक्ति पाई ।

उन्‍होंने बताया कि वर्तमान बजट में युवाओं के कौशल विकास के लिए पर्याप्‍त बजट का प्रावधान किया गया ताकि वे नए-नए कौशल सीखकर वर्तमान मांग के अनुरूप रोजगार पा सकें । उन्‍होंने केन्‍द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी दी तथा युवा संवाद आए युवाओं के जिज्ञासाओं का भी समाधान किया । इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन बाई, रायपुर के सांसद, सुनील सोनी और विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा रावतपुरा सरकार विश्‍वविद्यालय, रायपुर के कुलपति, एस. के. सिंह ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...