29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कांग्रेस के संविधान में बड़े संशोधन |

HomeChhattisgarhकांग्रेस के संविधान में बड़े संशोधन |

Date:

रायपुर : 26 फरवरी 2023.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कांग्रेस ने अपने संविधान में बड़ा संशोधन किया है।

1.सामाजिक न्याय की क्रांति का आगाज: कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला ने महाधिवेशन के मुख्य मंच से कांग्रेस पार्टी की संविधान में संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि देश में सामाजिक क्रांति लाने के लिए पार्टी के संविधान में ये संशोधन किए गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जरूरत के हिसाब से काग्रेस ने अपने आप को बदला है। कमेटी ने अनुमोदन किया है कि पार्टी के पदों में एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और युवाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण होगा।

२. सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी के अहम पदों पर 50 साल से कम उम्र के नौजवानों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

3.रचनात्मक कदम: बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी के सदस्य भी प्रदेश कांग्रेस इकाई के सदस्य होंगे। इसके लिए भी कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन किया है। ग्राम पंचायत कमेटी के सदस्य ऑटोमेटिक पीसीसी के सदस्य हो जाएंगे।

4.प्रगतिशील बदलाव : कांग्रेस के सदस्यता फॉर्म में अब मां और पत्नी का भी नाम होगा। पहले सदस्यता फॉर्म में सिर्फ पिता का नाम शामिल होता था। इसके अलावा सदस्यता फॉर्म में थर्ड जेंडर का भी विकल्प दिया जाएगा। सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के समक्ष ये मुद्दा उठाया था कि हमें मेंबरशिप फॉर्म में थर्ड जेंडर को भी मेंशन करना चाहिए।

5.राजीव गांधी के पंचायती राज का सपना: सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज का सपना देखा और उसे लागू किया। कांग्रेस पार्टी ने पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को ताकत देने के लिए निर्णय लिया है कि ब्लॉक स्तर पर जहां जहां कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं, पीसीसी की ऑटोमेटिक डेलीगेट्स होंगे। इसके लिए पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...