37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

प्रथम चरण के 8 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कल,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली प्रेस कांफ्रेंस…

HomeRaipurप्रथम चरण के 8 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कल,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने...

Date:

रायपुर : 18 अप्रेल 2024

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10-बस्तर में होने जा रहे मतदान के लिए आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की संख्या 1961 (1957 मूल मतदान केन्द्र + 4 सहायक मतदान केन्द्र है। बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल अभ्यर्थी 11 है, जिसमें 3 मान्यता प्राप्त है। राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी, 6 रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी (गैरमान्यता प्राप्त) एवं 2 निर्दलीय अभ्यर्थी शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के 8 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। इनमें कोण्डागांव-83, नारायणपुर-84, जगदलपुर-86 (कुल 72 मतदान केंद्रों के लिए), चित्रकोट-87, दतेवाड़ा-88, बीजापुर-89 एवं कोंटा-90 शामिल है। वहीं सुबह 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक 175 मतदान केंद्रों  के लिए समय निर्धारित है। इनमें बस्तर-85 एवं जगदलपुर-86 शामिल है।

लोकसभा निर्वाचन 2019 में बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचकों की कुल संख्या 13,77,935 थी, जो अब लोकसभा निर्वाचन 2024 में नामावली फ्रीज किए जाने के पश्चात बढ़कर 14.72,207 हो गई है। इस प्रकार प्रथम चरण में पिछले लोकसभा निर्वाचन की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 94,272 (6.84 प्रतिशत) की वृध्दि हुई है। कुल मतदाता की संख्या 14,72,207 है। इनमें पुरुष मतदाता – 7,00,476,महिला मतदाता – 7,71,679 और तृतीय लिंग मतदाता – 52 है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...