31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दुर्ग पुलिस ने मारा छापा, आरोपी बोला- मेरा जन्मदिन है,रायपुर के फॉर्म हाउस में सट्टा पैनलिस्ट की पार्टी, IPL में लगा रहे थे दांव…

HomeChhattisgarhदुर्ग पुलिस ने मारा छापा, आरोपी बोला- मेरा जन्मदिन है,रायपुर के फॉर्म...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग पुलिस ने रायपुर के फॉर्म हाउस से एक IPL सट्टा का पैनल चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष को जब एएसपी ने पकड़ा तो उसने पूछताछ में बताया कि आज उसका जन्मदिन है, जिसकी उसने पार्टी दे रखी है। पुलिस ने तलाशी ली तो पंजाब किंग्स और रॉयल राजस्थान के मैच का मोबाइल पर दांव लेता और आयरन बुक का पैनल संचालित करता दिखा।

जानकारी के मुताबिक, ACCU की एएसपी ऋचा मिश्रा के पास पदमनाभपुर क्षेत्र में IPL पर सट्टा चलने की सूचना मिली। इसकी जानकारी उन्होंने एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम टीम ने एक चिरंजीवी भाटी नाम के संदेही को पदमनाभपुर क्षेत्र से पकड़ा।

आरोपी भाटी को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उसने दूसरे युवक मृत्युंजय चंद्राकर के पास से सट्टा खेलवाने की बात कही। टीम ने पतासाजी कर मृत्युंजय को पकड़ा। उससे जब पूछताछ की गई तो रायपुर के मनीष लेगवानी का नाम सामने आया। जिसपर बुक का पैनल चलाने की बात सामने आई।

तकनीकी माध्यम से पता चला कि फॉर्म हाउस में पार्टी मना रहा है पैनलिस्ट

क्राइम टीम ने रायपुर अवंती बिहार निवासी मनीष लेगवानी के बारे में पतासाजी की गई तो तकनीकी माध्यम से पता चला कि वो रायपुर के फुंडहर इलाके में हैं। इसके बाद क्राइम टीम रायपुर के फुंडहर स्थित एक फॉर्म हाउस पहुंची, जहां पार्टी चल रही थी। टीम ने पार्टी में रेड की और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी मनीष लेगवानी को गिरफ्तार किया।

आरोपी मनीष लेगवानी को क्राइम टीम दुर्ग लेकर आई, जिसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पदमनाभपुर थाने के सुपुर्द कर दिया गया। पदमनाभपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले आरोपी पैनल संचालक मनीष लेगवानी, मृत्युंजय चंद्राकर, चिरंजीवी भाटी के खिलाफ ऑनलाइन सट्टा की धारा के तहत कार्रवाई कर रही है।

महादेव बुक की तरह चला रहे थे नए बुक का पैनल

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी महादेव बुक की तर्ज पर लोकल स्तर में नए बुक का पैनल संचालित कर रहे थे। इसमें कड़ी दर कड़ी जुड़कर तीनों आरोपी IPL के दौरान सट्टे का काम कर रहे थे। जिसपर पुलिस ने रेड कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपियों को क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर पदमनाभपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...