रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा बढ़ाई गई,जाने क्या है वजह…

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा बढ़ाई गई,जाने क्या है वजह...

Date:

रायपुर :

लोकसभा चुनाव के बीच प्रदेश में हुए घोटाले का शोर जारी है. ED की ओर से ACB में दर्ज FIR के बाद ACB और EOW की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची. जहां टीम कोयला और शराब समेत महादेव सट्टा ऐप मामले में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. सभी आरोपियों से 7 सदस्यीय टीम करीब 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ करेगी. बता दें कि कोर्ट ने 29 मार्च से 2 अप्रैल तक पूछताछ की अनुमति दी है |

बताया जा रहा है कि ACB ने जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की मांग की थी. ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी ने कोयला स्कैम, महादेव सट्टा एप घोटाला और शराब घोटाला मामले में केस दर्ज किया था. ईडी की स्पेशल कोर्ट ने एसीबी की ओर से पेश किये गये आवेदनों के आधार पर जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करने के लिए अनुमति दी है |

मामले में ईडी की स्पेशल कोर्ट में ACB की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे. एसीबी की टीम 29 मार्च से दो अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग केस में पूछताछ करेगी. टीम शराब घोटाला मामले में जेल में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी मामले में असीम दास, भीम यादव और सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर शामिल से पूछताछ कर रही है. इसके बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी. रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...