30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

6 लाख की ठगी, शातिर चोर ने बिकी हुई जमीन का किया दोबारा सौदा,अब गिरफ्तार…

HomeChhattisgarh6 लाख की ठगी, शातिर चोर ने बिकी हुई जमीन का...

Date:

दुर्ग :

जिले में लगातार जमीन की धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें पहले से सौदा की जा चुकी जमीन को बेचने के नाम पर 6 लाख 68 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (general power of attorney) के आधार पर जिस जमीन का सौदा कर शिकायतकर्ता से रुपए लिए थे, वो पहले ही किसी और को बेची जा चुकी थी।

पीड़ित की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई की रहने वाली शिकायतकर्ता पूजा जैसवानी के पति राजेंद्र कुमार जैसवानी को आरोपी अजय गुप्ता ने पिंकी अग्रवाल के स्वामित्व की जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने राजेंद्र को ये भी बताया था कि भू-स्वामी ने उसे जमीन का आम मुख्तयारनामा (general power of attorney) दिया है। इसके आधार पर वो जमीन की बिक्री कर सकता है। जमीन पसंद आने पर जनवरी 2024 में आरोपी को राजेंद्र ने जमीन के लिए बयाना (Earnest) दिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में अजय गुप्ता को कुल 6 लाख 68 हजार रुपए का भुगतान किया गया। बाद में राजेंद्र को जानकारी हुई कि जिस जमीन को बेचने के एवज में आरोपी ने पूरे रुपए लिए हैं, उसका पहले ही सौदा किया जा चुका है।

शिकायतकर्ता ने आरोपी अजय गुप्ता से अपने रुपये मांगे, तो उसने और उसके बड़े भाई रवि गुप्ता ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित राजेंद्र की पत्नी पूजा जैसवानी ने जामुल थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...