29 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

कोरबा में सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी,मानिकपुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया, ऊंची पहुंच बताकर लोगों को बनाती थी ठगी शिकार…

HomeChhattisgarhकोरबा में सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी,मानिकपुर पुलिस ने महिला को...

Date:

कोरबा :

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी योजनाओं के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की शिकायत पर साजदा बेगम को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 420 ipc का प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।

मानिकपुर पुलिस के कब्जे में आई साजदा बेगम कोरबा के बुधवारी इलाके की रहने वाली है। उस पर कई महिलाओं से छलकपट करने और रकम डकारने का आरोप है। कोरबा के मुड़ापार वार्ड की महिलाओं को उसने सरकारी योजना से लाभ दिलाने का झांसा दिया। अधिकारियों से अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर ठगी की।

शिकायत पर महिला को गिरफ्तार किया गया

चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि कई लोग साजदा बेगम के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए, जिनकी शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

संकोच के कारण आगे नहीं आ रही महिलाएं

पुलिस ने बताया कि इलाके में बहुत सारी महिलाओं के साथ योजनाओं के नाम से छलावा हुआ है, लेकिन वे संकोच के कारण आगे नहीं आ रही हैं। इसी धारणा के कारण ठग किस्म के लोगों की चाल सफल हो रही है। वे अपने व्यवसाय को हरा भरा करने में लगे हुए हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनहित की आवाज उठाने वाले पत्रकार को खतरा, सुरक्षा की मांग तेज…

अंबिकापुर (सरगुजा)/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु सक्रिय पत्रकार अमित कुमार पाण्डेय...