36.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

जशपुर प्रेस क्लब ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ मनाई होली…

HomeChhattisgarhजशपुर प्रेस क्लब ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ मनाई होली...

Date:

जशपुरब्यूरो : आनंद गुप्ता

जशपुर : सीएम बनने के बाद होली में पहली बार विष्णुदेव साय बगिया पंहुचे।यहां जशपुर प्रेस क्लब (रजि) के सदस्यों पदाधिकारियों ने सीएम साय के साथ होली मनाई।रंग गुलाल अबीर के साथ फूलों से सीएम ने पत्रकारों के साथ होली खेली।
मुख्यमंत्री ने यहां सभी पत्रकारों के सुख समृद्धि के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई देकर मुंह मीठा कराया।

उल्लेखनीय है कि रंगों के महापर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा था। जिसमें जशपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार आमंत्रित थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पत्रकारों के सुख,समृद्धि हेतु कामना की।

जशपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों व पत्रकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। जशपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष विकास पांडे (दैनिक भास्कर) के नेतृत्व में जशपुर प्रेस क्लब के संरक्षक विजय त्रिपाठी (संपादक जशपुरांचल), विनोद शर्मा (संपादक,क्रांतिकारी संकेत),रविंद्र थवाईत (ब्यूरो प्रमुख नई दुनिया),दीपक सिंह (न्यूज 18),योगेश थवाईत (न्यूज नेशन,जशपुर जंक्शन,संपादक पत्रवार्ता.कॉम),राजेश पांडेय(संपादक मुनादी.काम)सागर जोशी(समदर्शी न्यूज),संतोष चौधरी(अमर उजाला),नवीन ओझा (ब्यूरो हरिभूमि), प्रशांत सहाय (संपादक,आज का दिन),टंकेश्वर यादव (ग्राउंड जीरो), शिव प्रताप सिंह (जी न्यूज), श्याम चौहान (बंसल न्यूज), अभिषेक शुक्ला (एनडीटीवी), कुंदन सिंह (विस्तार न्यूज) सहित अन्य पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडेय व सचिव योगेश थवाईत ने जिले के सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related