29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

आचार संहिता लागू : कलेक्टर ने ट्रांसफर कर चुनाव आयोग के आदेश का किया उल्लंघन, नोटिस जारी…

HomeRaipurआचार संहिता लागू : कलेक्टर ने ट्रांसफर कर चुनाव आयोग के आदेश...

Date:

रायपुर: 22 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरे देश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। ट्रांसफर, पोस्टिंग से लेकर नए कामों पर बैन लगा है। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ के कुछ कलेक्टरों ने चुनाव का ऐलान होने के बाद अपने जिलों में तहसीलदारों को इधर-से-उधर कर दिया। दो-एक कलेक्टरों ने कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को बदल डाले।

अधिकारिक सूत्रों का कहना है, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के संज्ञान में ये मामला आया। इसके बाद सीईओ कार्यालय हरकत में आया। सीईओ रीना बाबा कंगाले ने इनमें से एक कलेक्टर को आज नोटिस भेज आचार संहिता में तहसीलदारों के ट्रांसफर पर जवाब मांगा है। दुर्ग संभाग के इस जिले के कलेक्टर ने कुछ तहसीलदारों को बदला है।

बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कमर कस कर मैदान में उतर गया है। आयोग में अफसरों की शिकायतें पहुंचनी शुरू हो चुकी है। बिलासपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन प्रशांत राय के खिलाफ शिकायत पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर ने स्कूल शिक्षा सचिव से रिपार्ट मांगी है। उधर, सीईओ रीना बाबा लगातार बैठकें कर चुनावी तैयारियों का रिव्यू कर रही हैं।

ख़बरें और भी..हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...