28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी मामले में सहयोगी साझेदारों को समंस जारी…

HomeChhattisgarhमहेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी मामले में सहयोगी साझेदारों को समंस...

Date:

रांची(झारखंड ): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में जिला न्यायालय ने कारोबारी साझेदारों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिये समंस जारी करने के आदेश दिये है।

महेंद्र सिंह धोनी के वकील ने उनके मुवक्किल ने अपने पूर्व व्यावसायिक साझेदारों के खिलाफ क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के अनुबंध का अनुपालन नहीं करके लगभग 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में याचिका दायर की है। दायर याचिका पर समन जारी करने का आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने पारित किया। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने कहा  कि अक्टूबर 2023 में एक कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि दोनों निदेशकों ने धोनी से पैसा साझा किए बिना उनके नाम पर आठ से 10 स्थानों पर अकादमी खोलीं, जिससे पूर्व भारतीय कप्तान को 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सिंह ने बताया, ‘‘ शिकायत पर संज्ञान लिया गया है। अदालत ने आरोपी व्यक्तियों को समन जारी करने का निर्देश दिया है।’’ उन्होंने दावा किया किकंपनी के निदेशकों ने कथित तौर पर भारत और विदेशों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए 2017 में धोनी से संपर्क किया था।

उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में इस बात पर सहमति बनी कि क्रिकेटर को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 के अनुपात में धोनी और साझेदारों के बीच बांटा जाएगा। साझेदारों पर धोनी की जानकारी के बिना और उन्हें कोई भुगतान किए बिना अकादमी स्थापित करने का आरोप लगाया गया है।

ख़बरें और भी..हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...