36.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

कलेक्टर ने कल्लूबंजारी एवं दामाबंजारी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण…

HomeChhattisgarhकलेक्टर ने कल्लूबंजारी एवं दामाबंजारी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण...

Date:

राजनंदगांव :

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर स्थित कल्लूबंजारी एवं दामाबंजारी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चेकपोस्ट पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन के समय अवैध शराब, राशि तथा अन्य सामग्री के परिवहन के मामले सामने आते हैं। उन्होंने सर्तकतापूर्वक वाहनों की जांच करने के बाद ही जिले में प्रवेश देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चेकपोस्ट में की जा रही कार्रवाई एवं गाडिय़ों की जांच के लिए रजिस्टर पंजी संधारित करने तथा संदिग्ध वाहन पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना देने कहा। इस दौरान सीईओ जिला पचांयत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम डोंगरगांव ,मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

खबरें और भी…हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related