आयुर्वेद पूरे विश्व को हमारी देन, इससे तन और मन दोनों होते हैं स्वस्थ : बृजमोहन अग्रवाल

HomeCHHATTISGARHRAIPURआयुर्वेद पूरे विश्व को हमारी देन, इससे तन और मन दोनों होते...

Date:

रायपुर : शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी। ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा।

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे देश द्वारा पूरे विश्व को दी गई एक अनुपम सौगात है। इसे पूरी दुनिया अपना रही है। हमारे देश के आयुर्वेदिक चिकित्सा सेंटर्स में दूसरे देशों से लोग आ रहे हैं। उन्होने कहा कि आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधियों का उपयोग रोगों के उपचार में किया जाता है। समय के साथ धीरे-धीरे लोग त्वरित राहत के लिए इलाज के दूसरे तरीकों की ओर जाने लगे और आयुर्वेद उतना प्रचलन में नही रहा। किंतु आज समय बदल रहा है, लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो रहे हैं। प्रसन्नता की बात है कि युवा वर्ग भी अब अपने खान-पान और व्यायाम की आदतों में प्राकृतिक पद्धतियों का समावेश कर रहे हैं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यदि हम प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, खान-पान और जीवन शैली को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारा स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति को शारीरिक ही नही मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाती है। आयुर्वेद से रोगों का जड़ से निदान होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से रायगढ़ सहित आस-पास के लोगों को आयुर्वेद और पंचकर्म से इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर बजरंग लाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल,  सहज अग्रवाल, सुभाष पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित थे।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...