31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राजिम कुंभ कल्प का होगा भव्य आयोजन : संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल अग्रवाल

HomeRaipurराजिम कुंभ कल्प का होगा भव्य आयोजन : संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन...

Date:

रायपुर 3 फरवरी 2024: धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजिम में राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्यगण एवं नागरिक गण शामिल हुए। उन्होंने राजिम कुंभ कल्प को भी रामोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी | बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। जो कि इस वर्ष 24 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की भव्य आयोजन के लिए सभी विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों की जानकारी लेकर निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, श्री रोहित साहू, विधायक राजिम, श्री जनक ध्रुव, विधायक बिंद्रानवगढ, श्री
इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर, श्री चंद्र शेखर साहू, पूर्व विधायक, श्री चंदू लाल साहू, पूर्व सांसद सहित डॉ संजय अलंग, कमिश्नर, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल कलेक्टर धमतरी सुश्री नम्रता गांधी, श्री आरिफ़ शेख़, आई. जी., श्री जितेन्द्र शुक्ला, प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल, श्री अविनाश भोई अपर कलेक्टर, श्रीमती रीता यादव, सीईओ जिला पंचायत सहित मेला समिति के सदस्यगण एवं नागरिकगण मौजूद रहे |

मंत्री श्री अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से तैयारी की जानकारी ली। बिजली विभाग कुंभ मेला के दौरान लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जेनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल पुलिया में रोशनी आदि के बारे में पूछा। साथ ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पीएचई विभाग को मेला स्थल में पर्याप्त जलापूर्ति करने एवं लगभग 300 शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। वन विभाग से पर्याप्त जलाऊ लकड़ी, झोपड़ी निर्माण, यज्ञ के लिए आवश्यक लकड़ी व्यवस्था करने को कहा। मेला अवधि के दौरान चारो निकटम जिलों के परिवहन विभाग को समन्वय कर सभी दिशाओं से लगभग 100 बस अलग अलग टाइमिंग में रात 2 बजे तक चलाने के निर्देश दिए। तीनो जिलों के अधिकारी को प्लान करके 100 से अधिक दाल भात केंद्र खोलने के निर्देश दिए। जिससे मेला आगंतुकों को खाने पीने में असुविधा न हो।

मंत्री श्री अग्रवाल ने महानदी में पानी छोड़कर नदी को साफ करने के भी निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में मेला में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि मेला में 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने पर्याप्त संख्या में 108 एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पटवारी, तहसीलदार, कोटवार की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। तीनों जिलों के अधिकारियों से आवश्यक संख्या में फायरब्रिगेड की व्यव्स्था करने कहा। जरूरत पड़ने पर भिलाई दुर्ग से भी आवश्यक फायर ब्रिगेड मंगाने के निर्देश दिए। नजदीकी जिलों रायपुर, धमतरी में भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाने के निर्देश दिए जिसमे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...