22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

कार्मिकों को 11 महीनों से अधिक की लीज जारी कर दी बीएसपी प्रबंधन ने, एसडीएम कोर्ट से जारी होगा नोटिस l

HomeRaipurकार्मिकों को 11 महीनों से अधिक की लीज जारी कर दी...

Date:

दुर्ग 21 फरवरी 2023

  राज्य शासन के नियमों के मुताबिक प्रापर्टी की लीज अवधि 11 महीनों की होती है। उससे अधिक की लीज अवधि होने पर रजिस्ट्री करानी होती है और शासन को स्टांप शुक्ल प्रदाय करना होता है। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि बीएसपी प्रबंधन ने कुछ मामलों में 30 साल की लीज कार्मिकों को प्रदाय की है। इस संबंध में बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी करने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एसडीएम श्री लक्ष्मण तिवारी को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि इसकी वजह से ऐसे कार्मिकों के पास रजिस्ट्री पेपर नहीं है तथा शासन को भी इससे राजस्व में नुकसान हुआ है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने रजिस्ट्री के वक्त एहतियातन हमेशा मकान की फोटो भी संलग्न कराने के लिए जिला पंजीयक को कहा। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रसमड़ा में एयर क्वालिटी इंडेक्स अब 76, पहले 160 था- कलेक्टर ने बैठक में विस्तार से प्रदूषण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने विशेष रूप से रसमड़ा की स्थिति की समीक्षा की। यहां पर प्रदूषण के मसले को लेकर बीते दिनों गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक ली थी और प्रदूषण कम करने को लेकर पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को निर्देशित किया था। इन पर हुए कामों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। मंडल के अधिकारी ने बताया कि पहले यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 160 था और अब यह घटकर 76 हो गया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से एक्यूआई की समीक्षा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 3000 उद्योग जिले में कार्यरत हैं इनके लिए 30 प्रतिशत जमीन पर पेड़ लगाना अनिवार्य है। महाप्रबंधक उद्योग को इस संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिये गये ताकि सभी उद्योग अपनी पूरे लक्ष्य का प्लांटेशन करें। कलेक्टर ने रायपुर-दुर्ग एनएच में हर मीटर में एक पौधा लगाने का लक्ष्य लेकर कार्य करने कहा। एनएच के अधिकारियों ने कहा कि अभी 3 हजार पौधे लगने हैं जो बोगनविलिया और कनेर के होंगे।


समस्या निवारण के लिए अगले हफ्ते दुर्ग में और भिलाई में होंगे कैंप- कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में भी इसी तरह के कैंप आयोजित होंगे ताकि लोगों की समस्या का मौके पर ही निराकरण हो सके। दुर्ग और भिलाई में अगले हफ्ते ऐसे एक-एक कैंप होंगे। इसमें निगम अधिकारियों के साथ ही जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

एक किमी पर ही होगा गैप, दुर्घटना रोकना सबसे अहम- कलेक्टर ने पाटन और दुर्ग सड़क में डिवाइडर के बीच के सारे गैप भरने के निर्देश दिये थे और एक किमी के बाद ही गैप रखने कहा गया था। इसके अनुपालन पर कार्य आरंभ हो गया है।कलेक्टर ने कहा कि एक किमी के पहले कुछ ऐसे बिन्दु हो सकते हैं जिन्हें खोलना जनता के लिए सुविधापूर्ण होगा लेकिन इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी। हमारे लिए जनसुविधा बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन दुर्घटनाओं से उनकी सुरक्षा और भी अहम है।

तालाबों की सफाई का बना शेड्यूल, मलेरिया के मच्छरों के स्रोतों को समाप्त करने की दिशा में होगा काम- कलेक्टर ने मलेरिया उन्मूलन पर हो रहे कार्य की समीक्षा की। निगम आयुक्त श्री व्यास ने बताया कि सभी तालाबों की सफाई का शेड्यूल तैयार किया गया है। इसमें निगम अमले के अलावा श्रमदान का आह्वान भी किया जाएगा। इसमें राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य तथा सेवाभावी नागरिकगण हिस्सा लेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...