32.7 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

शिक्षा को मिलेगी नयी पहचान, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा मंत्री बने: बृजमोहन अग्रवाल…

HomeRaipurशिक्षा को मिलेगी नयी पहचान, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा मंत्री बने: बृजमोहन...

Date:

जी.भूषण (संपादक )

रायपुर : शिक्षा किसी भी राज्य के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती है हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर चाहे वह स्कूली हो या फिर उच्च शिक्षा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश होगी।

यह कहना है छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने शुक्रवार देश शाम विभाग बटवारे के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। विभाग मिलने के बाद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा की सभी मंत्रियों को उनकी योग्यता के हिसाब से विभाग दिए गए हैं। निश्चित रूप से भाजपा सरकार अच्छा प्रदर्शन करेगी और छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में काम करेगी।

श्री अग्रवाल ने कहा की छत्तीसगढ़ में करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारी है उनमें से लगभग चार लाख कर्मचारी अकेले स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में काम कर रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मोदी की नई शिक्षा नीति को राज्य में लागू करने की जिम्मेदारी दी है हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाया जाए ऐसी शिक्षा जिससे छत्तीसगढ़ के बच्चों का बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

बृजमोहन अग्रवाल को उच्च शिक्षा स्कूली शिक्षा के साथ ही पर्यटन, धर्मस्थ और संस्कृति विभाग की भी जिम्मेदारी गई है।
जिस पर श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि पर्यटन धर्मस्थ और संस्कृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश और दुनिया में बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि राजिम कुंभ को पहले से ज्यादा बेहतर और भव्य रूप में फिर से शुरू किया जाएगा।

ख़बरें और भी …बने रहें www.swatantrachhattisgarh.com पर …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...