37.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर

जशपुर, 28 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर नगर पहुंचने पर आज पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव का पुण्य स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम के द्वारा वनवासियों के हितों के संरक्षण और उनकी बेहतरी के लिए यहां चलायी जा रही गतिविधियां प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि आश्रम की गतिविधियों से मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। आश्रम वनवासियों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन की अलख जगाने के लिए निरंतर प्रयासरत् है और अंचल के जनजातीय समुदाय को इसका लाभ मिल रहा हैं। गौरतलब है कि जशपुर नगर में वनवासियों के कल्याण के लिए 1952 में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की गई थी।

इस मौके पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट, संयुक्त महामंत्री श्री रामेश्वर राम भगत, पूर्व मंत्री श्री गणेश राम भगत सहित बड़ी संख्या में आश्रम से जुड़े पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी …हमारे news से जुड़ने के लिए घंटी पर क्लिक करें, या www.swatantrachhattisgarh.com पर क्लिक करें |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...