29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

अवैध शराब की तस्करी, तीन दबोचे गए …

HomeKHARORAअवैध शराब की तस्करी, तीन दबोचे गए ...

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पश्चात्  थाना खरोरा, विधानसभा एवं धरसींवा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब बिक्री होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा संज्ञान में लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर एवं थाना प्रभारी खरोरा, विधानसभा एवं धरसींवा को आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

आपको बता दें कि थाना प्रभारी खरोरा, विधानसभा एवं धरसींवा थाना के दल के द्वारा पिछले 15 दिवस में कार्यवाही करते हुए थाना विधानसभा टीम के द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लीटर शराब जब्त किया इसके अलावा थाना धरसींवा टीम के द्वारा 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 36 लीटर शराब तथा थाना खरोरा में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 लीटर शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस की अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरोरा ITBP कैंप में जवान ने ASI को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत…

खरोरा: 17 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़) राजधानी रायपुर के खरोरा...