36.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

छत्तीसगढ़ कई नियुक्तियां रद्द, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, निगम, मंडल, आयोग, से हटाए गए कांग्रेसी…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ कई नियुक्तियां रद्द, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, निगम,...

Date:

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद एक और बड़ा फैसला लिया गया है। कांग्रेस के जमाने में की गई निगम, मंडल और आयोग की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार फेरबदल की जायेगी | आदेश देख सकतें हैं |

कांग्रेस सरकार ने अलग-अलग विभागों में अपने नेताओं की नियुक्तियां की थी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कुछ नेताओं ने खुद ही इस्तीफा दे दिया था। कुछ नेता अभी भी पदों पर बने हुए थे। अब मंत्रिमंडल के गठन के बाद नए सिरे से मंडल और निगम में पद बांटे जाएंगे। कई निगम मंडल आयोग में सैकड़ों नेताओं को कांग्रेस ने जगह दी थी अब इनमें भाजपा फेरबदल करेगी और कुछ नियुक्तियां रद्द भे कर देगी | माना जा रहा है कि साल डेढ़ साल का वक्त इन नियुक्तियों में लग सकता है।

आपको बता दें कि भाजपा शासन में मुख्यतः छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण, अनुसूचित जाति प्राधिकरण, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, रायपुर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स), छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य हस्त शिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड आदि में नियुक्तियां होनी की संभावना है ।

खबरें और भी हैं…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...