29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

आदिवसी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगें छत्तीसगढ़वासियों का हर सपना पूरा: रायमुनि भगत…

HomeChhattisgarhआदिवसी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगें छत्तीसगढ़वासियों का हर सपना पूरा: रायमुनि भगत...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुरनगर

जशपुरनगर 12 दिसंबर 2023/ जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।


पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दिया है। उन्होनें कहा कि विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेगें।
श्रीमतती साय ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगे। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।

खबरें और भी…..

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related