रायपुर : अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को दी बधाई…

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर : अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को...

Date:

रायपुर, 11 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जब वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे तब नर्सिंग कॉलेज के कुछ युवा भी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री को देखते ही युवाओं ने उन्हें जोर शोर से बधाई दी। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के विकास की अहम जिम्मेदारी मिली है। आज इसकी शुभ शुरुआत मंदिर दर्शन से की है और आप सभी ऊर्जा से भरे हुए युवाओं का साथ मिला है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आप सभी युवाओं का सहयोग जरूरी है।

युवाओं ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नव निर्माण में हम आपके साथ खड़े हैं और युवा पूरी उत्साह से नये साल से छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। युवाओं ने कहा कि हम नियमित रूप से राम मंदिर आते हैं। आज अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत अच्छा लगा। यह बहुत अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत भगवान श्री राम के दर्शन से की है। जब भी कोई शुरुआत आस्था के साथ होती है तो इसके परिणाम बहुत अच्छे होते हैं। हमें भारतीय परंपरा में सिखाया जाता है कि हर अच्छे कार्य की शुरुआत ईश्वर के दर्शन के साथ हो तो काम अच्छा होता है। आज मुख्यमंत्री ने श्री राम मंदिर में दर्शन किए, यह बहुत अच्छी बात है। युवाओं ने कहा कि संयोग से आज मुख्यमंत्री हमारे बीच हैं। हमें बहुत अच्छा लगा। उल्लेखनीय है कि इनमें से बहुत सारे युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग किया था।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related