27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

आर के एम फुटबॉल अकेडमी के जीत के साथ आई लीग टूर्नामेंट का समापन…

HomeNARAYANPURआर के एम फुटबॉल अकेडमी के जीत के साथ आई लीग टूर्नामेंट...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर ब्यूरो चीफ

नारायणपुर : विगत दो दिन पहले से लगातार 09 दिनों तक रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर में आई लीग टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था, जिसमें कुल 5 टीमें खेल रही थी। लीग टूर्नामेंट के अंतिम दिन यानी 9 दिसंबर 2023 दिन शनिवार दो मैच खेला गया जिसमें सुबह 9 बजे भवानीपुर और केरल के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें भवानीपुर और केरल ने 3-3 गोल कर मैच को ड्रा रखा। इस ड्रा होने से केरल ने 8 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल पर सबसे ऊपर अपना स्थान बना लिया और साथ ही तृतीय डिवीजन आई लीग के द्वितीय राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब 22 दिसंबर से गोवा में इसका सेकंड राउंड का टूर्नामेंट होगा। जिसमें फर्स्ट राउंड में पांच ग्रुप से पांच टीमों ने क्वालीफाई किया है। ये टीमें आपस में लीग मैच खेलेंगे और 3 टीम सेकंड डिवीजन आई लीग के लिए क्वालीफाई करेगी।

दूसरा मैच आर के एम नारायणपुर और मणिपुर के बीच खेला गया जिसमें आर के एम नारायणपुर ने मणिपुर को 2-1 से हरा कर इस लीग के आखिरी मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में दर्शक दीर्घा में करीब 5000 लोग उपस्थित थे जो स्थानीय टीम के उत्साह वर्धन, हौसला अफजाई करने मैदान के चारों ओर से प्रोत्साहित कर रहे थे और अनन्तः अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए स्थानीय टीम आरकेएम आश्रम नारायणपुर ने भी दर्शकों को निराश नहीं करते हुए अपनी पहली जीत इस टूर्नामेंट में दर्ज की।

मैच देखने मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के सह-महाध्यक्ष स्वामी गौतमानन्द महाराज उपस्थित थे। साथ ही आश्रम के अन्य साधुवृन्द के साथ अतिथि नारायणपुर के गणमान्य नागरिक , खेल प्रेमी मौजूद थे।

ख़बरें और भी … हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नेचर लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

78 साल बाद रोशनी—नारायणपुर के इतापानार गांव में पहली बार जला बल्ब, बदली जिंदगी की दिशा…

नारायणपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : अबूझमाड़ के दुर्गम इतापानार गांव में...