फिर से बीजेपी नेता की नक्सलियों ने की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा गला…

HomeCHHATTISGARHRAIPURफिर से बीजेपी नेता की नक्सलियों ने की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा...

Date:

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी। नेता की पहचान कोमल मांझी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मांझी जब छोटेडोंगर गांव में एक देवी मंदिर में पूजा करके लौट रहा था तब अज्ञात नक्सलियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। नारायणपुर राज्य का नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। मांझी छोटेडोंगर के एक लोकप्रिय वैद्यराज (पारंपरिक चिकित्सक) के भतीजे थे और दोनों (चाचा-भतीजे) को पूर्व में नक्सलियों से जान से मारने की धमकी मिली थी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया, “पिछले महीने विधानसभा चुनाव के दौरान, जिले के अंदरूनी इलाकों से कुछ लोगों को नारायणपुर मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था और उन्हें सुरक्षा में रखा गया था। इनमें मांझी और उनके चाचा भी थे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद, दोनों अपने गांव लौट आए और सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक कथित माओवादी हस्तलिखित पर्चा बरामद किया गया है जिसमें नक्सलियों ने मांझी पर आमदई घाटी लौह अयस्क खदान के लिए एजेंट के रूप में काम करने और भारी पैसा कमाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले तय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ डीएसपी, आरआई और एएसपी स्तर पर व्यापक...

सरकारी अस्पतालों की दवाओं पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस कांग्रेस ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता पर...

नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला, 18 अधिकारियों के तबादले; 7 दिन में जॉइनिंग नहीं तो रुकेगा वेतन…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किए तबादला...