25.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

नेता प्रतिपक्ष के लिए बुलाई जाएगी विधायक दल की बैठक, सुशील आनंद शुक्ला.

HomeRaipurनेता प्रतिपक्ष के लिए बुलाई जाएगी विधायक दल की बैठक, सुशील आनंद...

Date:

रायपुर : कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला  ने बुलडोजर का सवाल पर बयान दिया है | जिसमें उन्होंने कहा कि देश में बाबा साहब ने संविधान बनाया था | संविधान और कानून के हिसाब से शासन प्रशासन चलता है, आप कानून का पालन कराए .बुलडोजर चला कर भय करने की बजाय कानूनी कार्यवाही करिए | अभी से आरोप प्रत्यारोप लगाना उचित नहीं है, लेकिन अपेक्षाएं बहुत है, आपने जनता से जो वादा किया था लोगों की निगाहें है उन घोषणाओं पर है | अभी सरकार बनी है, काम किए जाने का अवसर दिया जाना चाहिए |

वहीं कर्मचारियों की नाराजगी वाली बात पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगातार काम किया था | कर्मचारी नहीं चाहते कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू हो भाजपा तो इसकी विरोध में रही थी जिसे हमने चालू किया था | हमारे खिलाफत में कर्मचारी गए तो हम गलत थे |

गोधन न्याय योजना: गोधन न्याय योजना को लेकर संचार प्रमुख ने बताया कि सरकार की अपनी प्राथमिकता होती है लेकिन गोधन न्याय योजना हितैषी योजना थी | जिसके बारे में देश के प्रधानमंत्री ने भी तारीफ की है | भाजपा शासित राज्यों ने भी इसकी तारीफ की है | इसे आगे चालू करना या नहीं करना यह आने वाले सरकार पर निर्भर करता है |

कांग्रेस की समीक्षा बैठक : साथ ही कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर बताया कि जहां-जहां चुनाव हुए हैं वहां की बैठक बुलाई गई है | अपेक्षा के अनुरूप चुनाव परिणाम नहीं आए तमाम बातों पर विमर्श किया जाएगा |

नेता प्रतिपक्ष का चयन : नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कहा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी पार्टी अला कमान के द्वारा पर्यवेक्षक आएंगे | उसके बाद ही कांग्रेस विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा | अभी इस प्रकार की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई | धान खरीदी केंद्रों पर अधिकारियों को व्यवस्था करनी चाहिए | क्योंकि अभी मुख्यमंत्री ने शपथ नहीं लिया है | किसानों की मेहनत बर्बाद नहीं होना चाहिए, जब सरकार बनेगी उसके बाद सरकार का निर्णय होगा आगे लेगी |

ख़बरें और भी … कृपया हमारे whatsapp से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...