30.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

अवैध कब्जों पर निगम का बुलडोजर, रायपुर में आज भी अवैध अतिक्रमणों पर हुई कार्यवाही…

HomeRaipurअवैध कब्जों पर निगम का बुलडोजर, रायपुर में आज भी अवैध अतिक्रमणों...

Date:

रायपुर: भाजपा के सत्ता में आते ही आज लगातार तीसरे दिन भी रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सघन अभियान चलाकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जोँ को हटाने की कार्यवाही की गयी है |

नगर पालिक निगम के नगर निवेश विभाग मुख्यालय उड़न दस्ता एवं विभिन्न जोन की नगर निवेश विभाग की टीमों ने यातायात पुलिस, पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में जोन 1 के क्षेत्र में होटल पैराडाईज के पास, जोन 2 में रेल्वे स्टेशन मार्ग, फाफाडीह मार्ग, मेकाहारा चौक, देवेन्द्र नगर चौक से मंडी गेट, जोन 3 क्षेत्र में अवन्ति बाई चौक के पास, बलौदा बाजार मार्ग, शंकर नगर एक्सप्रेस वे के नीचे, जोन 4 क्षेत्र में कालीबाड़ी चौक, जोन 5 क्षेत्र में आमापाराचौक आर. डी. तिवारी स्कूल के पास, जोन 6 क्षेत्र में संतोषी नगर चौक से बोरियाकला मार्ग, जोन 7 में कर्मा चौक रामनगर, रेल्वे क्रासिंग के पास चांदनी चौक, सरस्वती नगर मार्ग, जोन 8 क्षेत्र में अशोक नगर, भारत माता चौक, गोगांव, मार्ग, कबीर नगर आदर्श चौक के पास, जोन 9 क्षेत्र में पाम ब्लॉजियो के पास, जोन 10 क्षेत्र में अमलीडीह, लालपुर मार्ग सहित विभिन्न मार्गो को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाने अभियान चलाया गया एवं लगभग 60 से अधिक ठेलों एवं गुमटियों को एवं विभिन्न अवैध अतिक्रमणों को हटाकर कड़ाई के साथ सड़क मार्गो से ठेलों एवं गुमटियों को जप्त किया गया |

निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता एवं सभी 10 जोनों के नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा दुकानदारों को अपनी निर्धारित सीमा में सामान रखकर व्यवसाय करने की समझाईश दी गयी एवं सड़क पर कब्जा जमाकर अपनी दुकानों का सामान रखकर व्यवसाय करने एवं सड़क पर इससे यातायात जाम होने पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ ठेला गुमटी हटाने, सड़क पर रखे सामानों की जप्ती करने की कार्यवाही सड़कों को कब्जोँ से मुक्त करवाने किये जाने लगातार अभियान चलाने की चेतावनी दी गयी है |

ख़बरें और भी … कृपया हमसे जुड़ने के लिए हमारे whatsapp लिंक पर क्लिक करें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...