16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

9 हजार किसानों ने बेचा 72 करोड़ से ज्यादा का धान…

HomeChhattisgarh9 हजार किसानों ने बेचा 72 करोड़ से ज्यादा का धान...

Date:

सुनीता राजपूत : गरियाबंद

गरियाबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गरियाबंद जिले में 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हुई है, जो कि निरंतर जारी है। धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक बढ़ी है। अभी तक जिले के 9 हजार 523 किसानों ने 72 करोड़ 6 लाख रूपये का धान सहकारी समितियों में बेच चुके है। इस प्रकार समितियों में 3 लाख 29 हजार 17 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। साथ ही खरीदी केन्द्रों से मिलरों को धान उठाव के लिए डीओ भी जारी किये जा रहे है। अभी तक 1 लाख 87 हजार 771 क्विंटल धान उठाव के लिए डीओ जारी किये जा चुके है। उपार्जन केन्द्रों में खरीदी के साथ-साथ किसानों को धान बेचने में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई है।

साथ ही टोकन प्राप्त करने के लिए मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से आसानी से धान बेचने के लिए किसानों को टोकन मिल जा रहा है। इसके अलावा समितियों के माध्यम से भी टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डीएमओ अमित चन्द्राकर ने बताया कि धान खरीदी की सतत् व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्बाध धान खरीदी करने के लिए मैदानी अमला जिले के प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में किसानों से धान की आवक और भी बढ़ेगी। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था की गई है। साथ ही बारदानों की भी पर्याप्त व्यवस्था खरीदी केन्द्रों में की गई है। डीएमओ ने बताया कि अभी तक चरौदा समिति के कुंडेलभाठा उपार्जन केन्द्र में सबसे अधिक 349 किसानों ने 10 हजार 156 क्विंटल धान बेचा है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 23 लाख रूपये है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...