CG के कारोबारियों को सेंट्रल GST का नोटिस, जल्द पड़ सकते है छापे…

HomeCHHATTISGARHRAIPURCG के कारोबारियों को सेंट्रल GST का नोटिस, जल्द पड़ सकते है...

Date:

रायपुर:  सेंट्रल जीएसटी ने छत्तीसगढ के 6 हजार से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस भेजा है। सेंट्रल जीएसटी की इस कार्रवाई में विवादित और टैक्स जमा नहीं करने वाले कारोबारी शामिल है, जिनकी सुनवाई विभागीय स्तर पर चल रही है। सभी प्रकरणों पर बकाया टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सेंट्रल जीएसटी टीम के नोटिस जारी करने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

सेंट्रल जीएसटी की ओर से छत्तीसगढ़ के 6 हजार से ज्यादा कारोबारियों को एक नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2017-2018 के मामलों का समाधान करने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया था। 2018 -2019 के मामलों में दिसंबर 2023 तक का वक्त दिया गया है। 2019 -2020 के मामलों में मार्च 2024 की तक की तारीख व्यापारियों को दी गई है।

इनमें ज्यादातर मामले टैक्स चोरी के और टैक्स जमा नहीं करने वाले कारोबारी के नाम भी शामिल है। केंद्र सरकार ने जीएसटी से जुड़े हुए मामलों का निराकरण करने के लिए ट्रिब्यूनल कोर्ट गठन का आदेश जारी किया है। ट्रिब्यूनल कोर्ट बिलासपुर और राजधानी रायपुर में संचालित होगा । ट्रिब्यूनल कोर्ट का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद गठन की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...