HomeCHHATTISGARHडूंडा में 3.50 करोड़ के लागत से बनेगा अंबेडकर भवन,हुआ भूमि पूजनग्रामीण...

Date:

डूंडा में 3.50 करोड़ के लागत से बनेगा अंबेडकर भवन,हुआ भूमि पूजनग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत तीन स्कूलों का हुआ उन्नयन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर- रायपुर ग्रामीण विधानसभा में इन दिनों विकास कार्यों की सौगातो की झड़ी सी लग गई है | ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा निरंतर विभिन्न स्थानों पर भूमि पूजन एवं लोकार्पण का कार्य किया जा रहा है |

इसी कड़ी में आज डूंडा में जहां 3.50 करोड़ के अंबेडकर भवन का भूमि पूजन किया गया , वहीं लांभाडी में शासकीय शाला जो 75 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई है, उसका भी लोकार्पण किया गया साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्कूलों के उन्नयन की सौगातें भी मिली | हाई स्कूल सरोरा का उन्नयन करते हुए हायर सेकेंडरी किया गया वहीं पूर्व माध्यमिक शाला रावा भाठा का हाई स्कूल में उन्नयन व पूर्व माध्यमिक शाला सोन डोंगरी का हाई स्कूल में उन्नयन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि स्कूलों के उन्नयन से छात्रों को पढ़ाई के लिए जहां दूर नहीं जाना पड़ेगा वहीं छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल पाएगी इन स्कूलों के उन्नयन के लिए लगातार मांगे आ रही थी जिसे पूरा किया गया है ।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत डूंडा में आज एक बड़ी सौगात लोगों को मिली है 3.50 करोड़ के अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन किया गया है जो क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इसके निर्माण के बाद लोगों को जहां बेहतर सुविधा मिल पाएगी वही बड़े-बड़े आयोजन आसानी से इस भवन में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जहां लोगों के मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का काम कर रही है वहीं स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है आत्मानंद स्कूल के साथ-साथ सभी स्कूलों को बेहतर ढंग से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के उन्नयन से छात्रों को निश्चित तौर पर एक बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा; 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल...