आंखों में मिर्ची डालकर मुंशी से लूटे पैसों से भरा बैग, 2 बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

HomeCHHATTISGARHआंखों में मिर्ची डालकर मुंशी से लूटे पैसों से भरा बैग, 2...

Date:

रायपुर : 10 फरवरी 2023

आंखों में मिर्ची डालकर मुंशी से लूटे पैसों से भरा बैग, 2 बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

बीती रात रायपुर राजधानी में बदमाशों ने एक्सप्रेस-वे पर कोल्ड स्टोरेज के मुंशी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है | प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात रिक्की सिब्बल कोल्ड स्टोरेज के मुंशी रमाकांत सोनी की आंख में मिर्ची डालकर 85 हजार रुपए से भरा बैग लूटकर बाइक सवार 2 लुटेरे फरार हो गए | मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है | यह घटना कल देर रात की है | मुंशी रमाकांत सोनी डूमरतराई से अपने घर भनपुरी जा रहा था | इस दौरान शातिर लुटेरे बाइक के सामने आये और रास्ता रोककर उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिए और नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए |

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि पंडरी एक्सप्रेस-वे की घटना है | कल देर रात बाइक सवार 2 शातिर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है | प्रार्थी की गाड़ी रोक मिर्ची डालकर नगदी रकम लूटकर फरार हुए हैं | पूरे मामले पर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है. प्रार्थी का बयान दर्ज किया जा रहा है | अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज किया गया है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्टेशन पार्सल ऑफिस से नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच…

रायपुर, छत्तीसगढ़ रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय से संदिग्ध...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ का गांजा जब्त; पिता-पुत्र गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस • रायपुर पुलिस ने 200 किलोग्राम...