” AAP ” के विधानसभा चुनाव लड़ने से बीजेपी-कांग्रेस किसे ज्यादा नुकसान ? बढ़ गयी टेंशन…

HomeCHHATTISGARH" AAP " के विधानसभा चुनाव लड़ने से बीजेपी-कांग्रेस किसे ज्यादा नुकसान...

Date:

रायपुर : 22 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि आप के चुनाव लड़ने से किसे नुकसान होगा।

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ में इसी साल होने हैं चुनाव
  • सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
  • सर्वे रिपोर्ट में आप को लेकर बड़ा खुलासा
  • बीजेपी-कांग्रेस का बिगड़ सकता है खेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जहां बीजेपी-कांग्रेस अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने राज्य की 90 सीटों में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दोनों पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है। आप पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकाल रही है। इस बदलाव यात्रा में आप, बीजेपी और कांग्रेस पर खुला हमला कर राज्य की जनता से एक मौका देने की अपील कर रही है। आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में यह बताया गया है आप के चुनाव लड़ने से बीजेपी और कांग्रेस किसे ज्यादा नुकसान होगा।

यह सर्वे ABP सी वोटर्स की तरफ से किया गया है। सर्वे में लोगों से सवाल किया गया था कि आप के विधानसभा चुनाव लड़ने से बीजेपी या कांग्रेस किसे ज्यादा नुकसान होगा। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, लोगों का मानना है कि कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। हालांकि बीजेपी के नुकसान का भी दावा किया गया है।

किसे कितना नुकसान :
सर्वे के अनुसार, 41 फीसदी लोगों का मानना है कि आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान होगा। वहीं, 22 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को नुकसान होगा। इस सर्वे में 15 फीसदी ऐसे भी लोगों हैं जिन्होंने सटीक जवाब नहीं दिया। लोगों का कहना कि उन्हें पता नहीं की आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने से किसे ज्यादा नुकसान होगा। जबकि 22 फीसदी लोगों का मानना है कि बीजेपी और कांग्रेस को नुकसान होगा।

अरविंद केजरीवाल कर चुके हैं दो सभाएं :
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ में दो सभाएं कर चुके हैं। पहले उन्होंने रायपुर में जनसभा को संबोधित किया था उसके बाद उन्होंने बिलासपुर में विशाल रैली को संबोधित किया था। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस रैली में शामिल थे। अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से कई घोषणाएं की थीं। केजरीवाल ने अपनी सभा में बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

एम.पी. में भी चुनाव लड़ेगी आप :
बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आप लगातार कैंपेन कर रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

राजिम टीआई अमृत लाल साहू को एसपी ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला प्रशस्ति पत्र…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ राजिम। बेहतर पुलिसिंग और मामलों के त्वरित निराकरण...