अचानक भरभरा कर गिर गई तीन मंजिला इमारत,मकान मालिक का निगम पर लापरवाही का आरोप , दो दुकानें बर्बाद…

HomeCHHATTISGARHअचानक भरभरा कर गिर गई तीन मंजिला इमारत,मकान मालिक का निगम पर...

Date:

बिलासपुर : विनीत चौहान

बिलासपुर: 09 जुलाई 2023 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। बड़ी बात ये है कि यह रहवासी इमारत नहीं थी। इमारत के नीचे दो दुकानें थी जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत गिरने के कारणों की जांच हो रही है।

हाइलाइट्स:

  • व्यावसायिक इमारत गिरने से दो दुकानें क्षतिग्रस्त
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ हादसा
  • मेडिकल स्टोर समेत दो दुकानों को नुकसान
  • घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत गिरने से दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि शहर के मंगला चौक में तीन मंजिला इमारत शनिवार सुबह लगभग 6.45 बजे ढह गई। इस घटना में एक गहने की और एक दवाई की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह का वक्त होने के कारण दुकान नहीं खुली थी तथा वहां आवागमन भी कम था। जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अलग-अलग स्थानों में नालियों का निर्माण करा रहा है और मंगला चौक से रिंग रोड-दो तक नाली-निर्माण का काम जारी है।

लापरवाही का लगाया आरोप:
स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि नाली निर्माण के लिए बेतरतीब खुदाई से आसपास की अनेक इमारतों की नींव कमजोर हो गई है। शहर में बारिश के दौरान निगम द्वारा लापरवाहीपूर्वक निर्माण कार्य की वजह से यह इमारत गिरी है। नगर निगम के आयुक्त कुणाल दुदावत ने बताया कि मंगला चौक में इमारत गिरने के मामले में अपर-आयुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई:
दुदावत ने बताया कि दुकान संचालक विशाल गुप्ता को नाली-निर्माण करने वाले ठेकेदार संघ ने मानवीय आधार पर पांच लाख रुपये का चेक तात्कालिक सहायता के रूप में प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि जांच-समिति की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। माना जा रहा रकि बिल्डिंग के गिरने का कारण भारी बारिश भी हो सकती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...