रायपुर में युवक का मर्डर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में युवक का मर्डर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

Date:

रायपुर : 04 जुलाई 2023

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र अंतर्गत नंदी चौक में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगो का विवाद हो गया जिसमें आरोपी ने चाकू नुमा हथियार से कंचन मॉल पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया जंहा इलाज के दौरान कंचन मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3.7.23 की रात्रि 12 बजे के करीब टिकरापारा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास नंदी चौक में बैठे कंचन मॉल उम्र 29 वर्ष का विवाद पड़ोस में रहने वाले दीपक नामदेवे 22 वर्ष से हुआ था। इसी बीच किसी धारदार चीज से दीपक नामदेवे ने कंचन मॉल के जघें में वार कर वहा से भाग गया। घायल कंचन मॉल को तत्काल एमएमआई अस्पताल ले जाया गया जँहा ईलाज के दौरान अधिक रक्त स्राव होने से कंचन की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद से फरार आरोपी दीपक नामदेवे पिता राजू नामदेवे 22 वर्ष, नंदी चौक टिकरापारा को देर रात तक टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि, पिछले दुर्गा विसर्जन के समय से मृतक से रंजिश चल रहा था। वह इसे हमेशा घूर घूर कर देखा करता था। पिछली रात आरोपी अपना ऐगरोल का ठेला बंद कर अपने घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान मृतक कंचन उसे शिव मंदिर के पास दिखा, दोनो में फिर कहा सुनी और गाली गलौच हुआ, फिर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से मृतक के जांघ में वार कर वहा से भाग गया।

ईलाजरत कंचन मॉल की मृत्यु देर रात अस्पताल में हो गई। घटना के बाद से फरार आरोपी दीपक नामदेवे को टिकरापारा पुलिस ने ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...