32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करनी सेना छत्तीसगढ़ ने की खारुन गंगा महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

HomeRaipurगुरु पूर्णिमा के अवसर पर करनी सेना छत्तीसगढ़ ने की खारुन गंगा...

Date:

रायपुर : 04 जुलाई 2023

रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति के तत्वाधान में बनारस की तर्ज पर प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को आयोजित की जाने वाली “खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन” इस महीने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हटकेश्वर महादेव को आदिगुरु के रूप में स्वीकार करते हुए संध्या 5 बजे से महादेव घाट रायपुर में संपन्न हुई। आयोजन में रायपुर के भजन सम्राट लल्लू महाराज ने अपनी स्वर लहरियों से आगन्तुक श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री मनोरंजन सिंह, रायपुर युवा जिला अध्यक्ष निखिल तिवारी, क़ायम सिंह , सूर्या वर्मा जी, राहुल गुप्ता एवं करणी सेना छत्तीसगढ़ के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

करणी सेना के प्रदेशाचार्य वासुदेव महाराज एवं अनेकों प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा सम्पूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर बनारस से पधारे गंगा आरती के प्रसिद्ध पुजारी राघव महाराज की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में समिति द्वारा श्रद्धालुओं को हज़ारों की संख्या में दीप वितरित कर आरती को और भी भव्यता प्रदान की गई।आसाढ़ी पूर्णिमा को आयोजित यह महाआरती निरन्तर क्रम में 8वीं बार संपन्न हुई है। ज्ञात हो कि दिसंबर 2022 से प्रत्येक माह की पूर्णिमा को यह महाआरती वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। आरती के पश्चात् खीर प्रसादी के वितरण एवं भजनों के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई।

श्री तोमर के अनुसार यह महाआरती जनकल्याणकारी, भक्तों का भाग्योदय करने वाली, एवं विशेष पुण्य प्रदायिनी है। खारुन गंगा आरती अपने संकल्प और अपनी भव्यता के साथ न केवल छत्तीसगढ़ अपितु देश भर के लिए एक आदर्श के रूप में स्थापित हो रही है जिससे अन्य लोगों को भी अपने आस पास की नदियों एवं प्रकृति में ईश्वरीय भाव के साथ संरक्षण की भावना जागृत हो रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...