कलेक्टर डॉ भुरे ने 10वीं-12वीं के प्रावीण्य सूची में मेरिट में आने वाले बच्चों को किया सम्मानित…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकलेक्टर डॉ भुरे ने 10वीं-12वीं के प्रावीण्य सूची में मेरिट में आने...

Date:

रायपुर : 18 मई 2023

रायपुर: कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में 10वीं-12वीं कक्षाओं में प्रावीण्य सूची में शीर्ष में आने वाले रायपुर जिले के बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों से बात की तथा पालकों और शिक्षकों को बधाई भी दिया।

कृपया लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ भुरे ने 10वीं कक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले चित्राक्षी साहू, अनिग्धा महापत्रा, ऋषभ देवांगन, चांदनी पटेल और संस्थिता कोस्टा तथा 12वीं कक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में शीर्ष स्थान पाने वाले न्यासा देवांगन, रेशम खत्री, झरना साहू, नेहा निषाद, दिव्या सुंवर, कुंदन बियानी, मुस्कान सिंह, आदित्य सोनी कृष्णा सेखेरिया और नंदिनी साहू को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।मेरिट में अपनी जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को लगन और कड़ी मेहनत के साथ आगे की पढ़ाई करने प्रेरित किया।

इस वर्ष परीक्षा परिणामों में यह भी विशेष था कि राज्य की प्रावीण्य सूची में जिले के 15 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है जिनमे 10 वीं कक्षा के 05 बच्चे वहीं 12वीं कक्षा के 10 बच्चों ने अपना स्थान बनाया है।कलेक्टर ने सभी शीर्ष में आने वाले बच्चों और उनके परिवार जनों से चर्चा की और बच्चों को भविष्य में भी बेहतर तैयारी करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोलबाजार में बच्ची के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन पार, CCTV में कैद हुई महिला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु रायपुर के गोलबाजार में चेन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव...