HomeCHHATTISGARHKorbaचार फीट का सरिया शरीर के आर-पार, दूसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री;...

Date:

चार फीट का सरिया शरीर के आर-पार, दूसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री; सिम्स के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान…

Korba News: दीपका में निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, 23 वर्षीय मुकेश कुमार के पेट और छाती को चीरकर निकला लोहे का सरिया; किडनी, लीवर और प्रमुख नसें सुरक्षित।

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका में निर्माण कार्य के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। दूसरी मंजिल पर काम कर रहा 23 वर्षीय मिस्त्री मुकेश कुमार अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और पहली मंजिल पर लगे लोहे के सरिये में फंस गया। करीब चार फीट लंबा सरिया उसके शरीर में घुसकर पेट और छाती को चीरते हुए आर-पार निकल गया। हादसे के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद सरिये को काटकर उसे बाहर निकाला और तत्काल दीपका के अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) रेफर कर दिया।

सिम्स अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। जांच में सामने आया कि सरिया युवक के शरीर के आर-पार हो चुका था और स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण थी। सर्जरी विभाग के डॉक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। इस जटिल सर्जरी में पीजी छात्र डॉ. आकांक्षा, डॉ. धनेश्वरी, डॉ. मंजू और डॉ. रजत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति और डॉ. अर्पणा मिश्रा ने भी सहयोग किया। चिकित्सकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सरिये को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने और शरीर के आंतरिक अंगों को और नुकसान से बचाने की थी। डॉक्टरों की सावधानी और विशेषज्ञता से यह जोखिमपूर्ण ऑपरेशन सफल रहा।

इस हादसे में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि करीब चार फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार होने के बावजूद युवक की किडनी, लीवर और शरीर की प्रमुख नसों को नुकसान नहीं पहुंचा। सफल ऑपरेशन के बाद मुकेश कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि अस्पताल गंभीर और जटिल मामलों के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि इस मामले में विभिन्न विभागों की चिकित्सकीय टीम ने आपसी समन्वय से तत्काल उपचार किया, जिससे युवक की जान बचाई जा सकी।

खबरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर ओलंपिक का तीसरा संस्करण शुरू, पंजीयन में टूटा पिछला रिकॉर्ड…

छह लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, दिव्यांग...