HomeCHHATTISGARHRAIPURदीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों...

Date:

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों से लिए 5 नमूने, दो को नोटिस…

त्योहार में मिलावट रोकने खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज, कलाकंद, बर्फी, चमचम और पेड़े के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

रायपुर: दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को विभागीय टीम ने बैजनाथ पारा स्थित मोतीमहल बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुंदर नगर के श्री बीकानेर स्वीट्स और अग्रसेन चौक स्थित न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलाकंद, बर्फी, चमचम और पेड़े के कुल पांच नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में खाद्य सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर संचालकों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान बैजनाथ पारा के मोतीमहल बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद का नमूना लिया गया, जबकि निरीक्षण में कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। इसी तरह सुंदर नगर स्थित श्री बीकानेर स्वीट्स से कलाकंद, बर्फी और चमचम के नमूने लिए गए। यहां भी खाद्य सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर दुकान संचालक को सुधार के लिए नोटिस दिया गया। अग्रसेन चौक स्थित न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार से पेड़े और कलाकंद के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां उनकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच होगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला की रिपोर्ट और जारी नोटिसों के जवाब के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी मिठाई विक्रेताओं को दुकानों में साफ-सफाई रखने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान मिलावटी, अमानक या खराब गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच लगातार जारी रहेगी।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर ओलंपिक का तीसरा संस्करण शुरू, पंजीयन में टूटा पिछला रिकॉर्ड…

छह लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, दिव्यांग...