HomeCHHATTISGARHRAIPURढाई घंटे में मां की गोद में लौटा एक साल का मासूम,...

Date:

ढाई घंटे में मां की गोद में लौटा एक साल का मासूम, पंडरी पुलिस ने थाने में मनाया बच्चे का पहला जन्मदिन…

पारिवारिक विवाद के बाद पिता बच्चे को लेकर हुआ था फरार, पुलिस ने तत्परता दिखाकर सकुशल खोजा; केक काटकर पुलिसकर्मियों ने साझा की खुशियां |

रायपुर। राजधानी रायपुर में पंडरी थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक वर्षीय बच्चे को महज ढाई घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसकी मां से मिला दिया। मामला 3 नवंबर 2026 का है। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय प्रिया पाण्डेय का विवाह वर्ष 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पिछले करीब 7-8 महीने से अलग रह रहे थे। इसी बीच पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लाकेश सिंह बंजारे अपनी पत्नी के दलदल सिवनी स्थित घर पहुंचा और विवाद के दौरान गाली-गलौज तथा मारपीट की। इसके बाद वह बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने कुछ समय के लिए बच्चे को अपने घर में सुरक्षित रखा, लेकिन बाद में आरोपी बच्चे और प्रिया का मोबाइल फोन लेकर चला गया।

बच्चे के अचानक गायब होने और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित मां ने पंडरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तलाश शुरू की। डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथा एडीसीपी आदित्य पाण्डेय और एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परेश पाण्डेय की टीम ने कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल खोज निकाला। इसके बाद मासूम को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली। प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लाकेश सिंह बंजारे (28), निवासी गोबरा नवापारा, के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 115(2) में मामला दर्ज किया है।

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि जिस दिन बच्चा अपनी मां से बिछड़ा, उसी दिन उसका पहला जन्मदिन भी था। बच्चे को सुरक्षित बरामद करने के बाद पंडरी थाना पुलिस के जवानों ने थाने में ही केक काटकर उसका पहला जन्मदिन मनाया। पुलिसकर्मियों ने मासूम के साथ खुशियां साझा कीं और उसे दुलार किया। पुलिस की इस पहल ने न केवल एक मां को उसके बच्चे से मिलाया, बल्कि खाकी वर्दी के भीतर छिपी मानवीय संवेदनाओं की भी मिसाल पेश की। राजधानी में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related