HomeKAWARDHAकबीरधाम में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 216 बोरी धान...

Date:

कबीरधाम में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 216 बोरी धान जब्त…

धान खरीदी सीजन से पहले पांच स्थानों पर संयुक्त कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत पांच प्रकरण दर्ज |

कबीरधाम। आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी सीजन से पहले कबीरधाम जिला प्रशासन ने अवैध धान कारोबार, अनियमित भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने जिले के पांच स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 216 बोरी धान जब्त किया। जब्त धान का कुल वजन 86.40 क्विंटल बताया गया है। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य खरीदी सीजन के दौरान व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखना और नियमों के विपरीत धान के कारोबार पर अंकुश लगाना है।

संयुक्त टीम ने ग्राम उड़ियाकला, बिडोरा, कल्याणपुर, भागूटोला और तरेगांव जंगल में कार्रवाई की। इस दौरान सहसपुर लोहारा क्षेत्र के उड़ियाकला स्थित बजरंगबली ट्रेडर्स से 60 बोरी यानी 24 क्विंटल धान, बिडोरा में भोजराम पटेल के यहां से 40 बोरी यानी 16 क्विंटल, कल्याणपुर में पेखन साहू के यहां से 55 बोरी यानी 22 क्विंटल, भागूटोला स्थित परमात्मा ट्रेडर्स से 50 बोरी यानी 20 क्विंटल और तरेगांव जंगल में अजय नाग के यहां से 11 बोरी यानी 4.40 क्विंटल धान जब्त किया गया। खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है और इसी क्रम में संयुक्त टीम ने इन स्थानों पर कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन के अनुसार, धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण, अनियमित व्यापार और बिचौलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कार्रवाई के बाद जिले में धान के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल देखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। धान खरीदी सीजन से पहले की जा रही इस निगरानी को किसानों के हितों की रक्षा और सरकारी खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सख्त कार्रवाई, तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी निलंबित…

पिपरिया तहसील में न्यायालयीन कार्यों और शिकायतों के निराकरण...