HomeRAIGARHचक्रधर समारोह में बस्तर की संस्कृति का रंग: गौर सिंग और धुरवा...

Date:

चक्रधर समारोह में बस्तर की संस्कृति का रंग: गौर सिंग और धुरवा मंडई नृत्य ने बांधा समां…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़: चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल), आसना के कलाकारों ने लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों के जरिए दर्शकों को बस्तर के जनजातीय जीवन से परिचित कराया। कलाकारों ने ‘झाली आना’, ‘लेजा गीत’, ‘परब गीत’ और विवाह परंपरा से जुड़ी लोकधुनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद बस्तर के प्रसिद्ध गौर सिंग नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। गौर सिंग नृत्य को बाइसन हॉर्न डांस के नाम से भी जाना जाता है और यह दण्डामी माड़िया जनजाति की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है।

गौर सिंग नृत्य में पुरुष कलाकारों ने गौर सिंग से बने पारंपरिक मुकुट धारण कर माड़िया ढोल की थाप पर नृत्य किया, जबकि महिला कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दी। इस नृत्य दल का नेतृत्व गणेश मंडावी ने किया। इसके बाद कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति धुरवा मंडई लोकनृत्य की रही। धुरवा जनजाति से जुड़ा यह नृत्य फसल कटाई के बाद देवी-देवताओं की पूजा और आभार व्यक्त करने की परंपरा से जुड़ा है। मंडई के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ इस लोकनृत्य का आयोजन किया जाता है। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बस्तर की भाषा-बोली, रीति-रिवाज, लोकपरंपराओं और जनजातीय जीवन की विविधता को मंच पर साकार किया।

चक्रधर समारोह में वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर कलाकारों की प्रस्तुतियां देखीं और उनका सम्मान किया। समारोह में जाह्नवी बेहरा की ओडिसी तथा बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। ओपी चौधरी ने बस्तर के कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए अपनी ओर से 51 हजार रुपए की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा की। बस्तर की लोकसंस्कृति, भाषा, परंपरा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बादल’ संस्था का गठन किया गया है। संस्था के कलाकार देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत कर चुके हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ :7 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और 8 किलो एक्सपायरी खोवा जब्त, लाइसेंस निलंबित…

रायगढ़, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष जांच...

रायगढ़ में जंगल के अंदर जुए का बड़ा अड्डा बेनकाब: 33 जुआरी गिरफ्तार, 90 लाख का सामान जब्त…

रायगढ / छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी गाड़ियां, नगदी...