SWATANTRA CHHATTISGARH
सीतापुर उप डाकघर में सामने आया वित्तीय फर्जीवाड़ा, तीन बार में निकाले गए 14 लाख रुपये; शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल|
सीतापुर। उप डाकघर में महिला खाताधारक के खाते से कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 14 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीतापुर उप डाकघर में पदस्थ सहायक पोस्टमास्टर सूरजदास महंत ने महिला के खाते से तीन अलग-अलग तारीखों में रकम आहरित की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सहायक पोस्टमास्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुराना बस स्टैंड निवासी होटल संचालक महेश सिंह की पत्नी ममता सिंह का उप डाकघर में आरडी खाता था। वह डाकघर के एजेंट के माध्यम से नियमित रूप से राशि जमा करती थीं। आरडी की अवधि पूरी होने के बाद करीब 14 लाख रुपये उनके सेविंग अकाउंट में जमा किए गए थे। आरोप है कि इसी रकम को बाद में फर्जी तरीके से खाते से निकाल लिया गया।
पुलिस शिकायत के मुताबिक, खाते से 17 मार्च 2026 को 5 लाख रुपये, 15 अप्रैल को 4 लाख रुपये और 30 अप्रैल को 5 लाख रुपये निकाले गए। तीनों लेन-देन में कुल 14 लाख रुपये आहरित किए जाने का आरोप है। महिला को इसकी जानकारी तब हुई, जब उन्होंने अपना पासबुक अपडेट कराया। खाते से बड़ी रकम गायब देखकर उन्होंने मामले की शिकायत प्रधान डाकघर अंबिकापुर में लिखित रूप से की।
बताया गया कि शिकायत के बाद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में सहायक पोस्टमास्टर सूरजदास महंत के खिलाफ धारा 318(4), 316(5), 336(3), 338 और 340(2) के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले ने डाकघर में खाताधारकों की जमा राशि की सुरक्षा और वित्तीय लेन-देन की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की परिस्थितियों की जांच कर रही है। हालांकि, आरोपों से जुड़े अंतिम तथ्य जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल यादव सहित पुलिस जवानों की भूमिका रही।



Quick and easy access to all my favorite slots. No complicated steps just a straightforward login and straight to the wins! jilli777login
Super easy registration process and the customer support is very responsive. phxjili is definitely my new favorite spot.