स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध स्थित नगर गोदाम में छापेमार कार्रवाई के दौरान बिना वैध उर्वरक लाइसेंस के रखी गई 22 प्रकार की कुल 531 क्विंटल रासायनिक खाद जब्त कर सीज कर दी गई।
हेड लाइंस
टाटीबंध स्थित नगर गोदाम में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिना वैध लाइसेंस मिली 22 प्रकार की 531 क्विंटल खाद
व्यापारी रविंद्र कुमार मित्तल के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी
गोदाम में मिला भारी मात्रा में उर्वरक: कृषि विभाग की टीम ने टाटीबंध स्थित नगर गोदाम में जांच और छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का भंडारण पाया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उर्वरक भंडारण के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था।
531 क्विंटल खाद सीज: कार्रवाई के दौरान टीम ने 22 प्रकार के कुल 531 क्विंटल उर्वरक को जब्त कर सीज कर दिया। इतनी बड़ी मात्रा में बिना वैध लाइसेंस खाद का भंडारण मिलने के बाद संबंधित व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
व्यापारी के खिलाफ FIR: मामले में व्यापारी रविंद्र कुमार मित्तल का नाम सामने आया है। कृषि विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस और विभाग अब मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
खाद कहां से आई, इसकी भी जांच: कृषि विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि जब्त किया गया उर्वरक कहां से लाया गया था और इतनी बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस इसके भंडारण का उद्देश्य क्या था। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी…



Honestly, I was skeptical at first but the payouts here are legit. The interface is super smooth and I had no issues with my first withdrawal. Definitely recommending idimpor88 to my buddies.