तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार…

HomeKAWARDHAतेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक...

Date:

कवर्धा, छत्तीसगढ़। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बानो बैरियल के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जमुनिया रेंगाखार निवासी 20 वर्षीय अर्जुन बैगा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बानो बैरियल के पास एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कबीरधाम में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, बहन गंभीर…

कबीरधाम /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु: होली के दिन छत्तीसगढ़ के कबीरधाम...

विश्लेषण: 2028 की राजनीति में चेहरे फिर वही, क्या दोहराएगा छत्तीसगढ़ अपना इतिहास?

रायपुर/कवर्धा: जितेंद्र पांडे छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीते एक दशक...