आरंग: नये थाना प्रभारी से मिले व्यापारी संघ के पदाधिकारी, ट्रैफिक सुधार और रात्रि गश्त पर हुई चर्चा…

HomeCHHATTISGARHआरंग: नये थाना प्रभारी से मिले व्यापारी संघ के पदाधिकारी, ट्रैफिक सुधार...

Date:

आरंग/छत्तीसगढ़

आरंग में नव पदस्थ थाना प्रभारी श्री हरीश कुमार साहू से आरंग व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर की व्यावसायिक और समसामयिक स्थिति को लेकर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और रात्रि पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने नगर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को रखते हुए नियमित रात्रि गश्त की आवश्यकता बताई। इस पर थाना प्रभारी श्री साहू ने तत्काल गश्ती दल को सायरन के साथ कॉलोनियों एवं नगर क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

थाना प्रभारी श्री हरीश कुमार साहू ने व्यापारी संघ को आश्वस्त किया कि पुलिस और व्यापारियों के परस्पर सहयोग से नगर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चंद्राकर, संरक्षक दीपक सोनी, सहसचिव रमेश आहूजा, मीडिया प्रभारी शरद गुप्ता, आर्यन गुप्ता, सदस्य संतोष साहू, शैलेन्द्र चंद्राकर एवं बाके अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, क्लेम खारिज करना पड़ा महंगा, 28 लाख से अधिक राशि चुकाने का आदेश…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बीमा क्लेम खारिज करने पर उपभोक्ता आयोग ने बीमा...

नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला, 18 अधिकारियों के तबादले; 7 दिन में जॉइनिंग नहीं तो रुकेगा वेतन…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किए तबादला...

CCPL के बाद अब सूर्या कप का रोमांच, 63 दिनों तक रायपुर में गूंजेगा टेनिस क्रिकेट का जुनून…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 15 जून से रायपुर में शुरू होगा सूर्या कप...