मुंगेली पुलिस के ‘‘ऑपरेशन बाज’’ में चिल्फी से सटोरिया संजय साहू गिरफ्तार। ₹75,700 की जप्ती, सट्टा गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा जारी।

HomeCHHATTISGARHमुंगेली पुलिस के ‘‘ऑपरेशन बाज’’ में चिल्फी से सटोरिया संजय साहू गिरफ्तार।...

Date:

मुंगेली । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा.पु.से. के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान के तहत जिले में सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम रैतरा से पुलिस ने सटोरिया संजय उर्फ संजु साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा है ।

पुलिस के अनुसार आरोपी आम लोगों को लालच देकर सट्टा खिलाता था । उसके पास से 60700/- रुपये नकद , 2 मोबाइल Oppo व Real Me और सट्टा पट्टी के कागज बरामद किए गए । जप्त सामान की कुल कीमत 75700/- रुपये आंकी गई है । आरोपी के खिलाफ धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज किया गया ।

अभियान में एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में चिल्फी थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर चन्द्रा और साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की ।

एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि ‘‘ऑपरेशन बाज’’ का लक्ष्य जिले से सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को खत्म करना है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सट्टा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें । अभियान से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत होने और जनता में विश्वास बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...