जनगणना 2027 की डिजिटल तैयारी शुरू रायपुर , महासमुंद और कबीरधाम में 10 से 30 नवंबर तक होगा प्री-टेस्ट , अधिकारियों का प्रशिक्षण जारी…

HomeCHHATTISGARHजनगणना 2027 की डिजिटल तैयारी शुरू रायपुर , महासमुंद और कबीरधाम में...

Date:

जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत छत्तीसगढ़ के तीन जिलों — रायपुर , महासमुंद और कबीरधाम — में 10 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक पूर्व परीक्षण प्री-टेस्ट कार्य संपादित किया जाएगा । रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 52 महासमुंद तहसील के 24 ग्राम और कबीरधाम जिले के कुकदूर तहसील के 26 ग्राम इस परीक्षण के लिए चयनित किए गए हैं । 1 नवंबर से 7 नवंबर तक चयनित परिवारों के लिए स्व-गणना Self Enumeration का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा । यह परीक्षण जनगणना प्रक्रिया की कार्यप्रणाली , मोबाइल एप , डिजिटल मैपिंग टूल्स और वेब पोर्टल की प्रभावशीलता जांचने के लिए किया जा रहा है ।

रायपुर में प्री-टेस्ट से पहले 4 से 6 नवंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया गया । इस अवसर पर जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल , कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह , नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे । जनगणना निदेशक ने बताया कि आगामी जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी और नागरिक स्वयं अपनी जानकारी भर सकेंगे । रायपुर कलेक्टर ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों को मुख्य जनगणना के लिए भविष्य के ट्रेनर्स की भूमिका निभाने की बात कही ।

खबरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...